Select Date:

ऑस्ट्रेलिया विमेन ने चेज किया 173 का टारगेट:मूनी-मैक्ग्रा ने 56 बॉल में जोड़े 100 रन

Updated on 10-12-2022 06:26 PM

ऑस्ट्रेलिया विमेन ने पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंडिया विमेन को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में 173 रन का टारगेट कंगारू टीम ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर बेथ मूनी ने 57 बॉल में 89 रन की नॉटआउट पारी खेलकर अपनी टीम को जिताया। इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए थे।

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टी-20 इसी ग्राउंड पर 11 दिसंबर को खेला जाएगा।

पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े
मूनी ने तहीलिया मैक्ग्रा के साथ पहले विकेट के लिए 56 बॉल में 100 रन की पार्टनरशिप भी की। तहिलिया ने 29 बॉल में 40 रन की पारी खेली। उनसे पहले टीम की ओपनर और कप्तान एलिसा हेली 23 बॉल में 37 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें देविका वैद्य ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच कराया।

बेकार गईं विस्फोटक पारियां
पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की ओपनर शैफाली वर्मा ने 10 बॉल में 21 रन बनाए। इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा रिचा घोष ने 20 बॉल में 34 और दीप्ति शर्मा ने 15 बॉल में 36 रन की विस्फोटक पारियां खेलीं। रिचा ने 5 चौके और 2 छक्के लगाएं। वहीं, दीप्ति ने अपनी पारी में 8 चौके मारे।

बाकी बैटर्स ने किया निराश
स्मृति मंधाना 22 बॉल में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 23 बॉल में 21 रन ही बना सकी। देविका वैद्य ने 24 बॉल में 25 रन बनाए। उन्होंने पहले रिचा घोष के साथ 33 बॉल में 56 और फिर दीप्ति शर्मा के साथ 19 बॉल में 40 रन की पार्टनरशिप की। जेमिमा रोड्रिग्स 6 बॉल में कोई रन नहीं बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी ने 10 रन पर 2 विकेट लिए। वहीं, किम गार्थ, एश्ले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड को एक-एक सफलता मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
 13 June 2026
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
 13 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
 13 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…
Advt.