उधर ईरान पर हमला, इधर सीएनजी पर 2 रुपये बढ़ गए, जानें दिल्ली-एनसीआर में नई कीमत
Updated on
26-05-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले शनिवार को ही सीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। अब नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। सीएनजी के दाम में यह वृद्धि अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले के बाद हुई है।
15 मई से लेकर अब तक सीएनजी के दाम चार बार बढ़ चुके हैं। 15 मई को सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो, 17 मई को 1 रुपये प्रति किलो और 23 मई को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। अब 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। 15 मई से लेकर अब तक सीएनजी के दाम में कुल 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है। कल यानी सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे। 15 मई से लेकर अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम में यह चौथी बढ़ोतरी थी।
आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी से ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और सीएनजी से चलने वाले निजी वाहनों का दैनिक सफर महंगा हो जाएगा।
दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सार्वजनिक परिवहन के बेड़े (बसों और कैब) का एक बड़ा हिस्सा सीएनजी पर निर्भर है, इसलिए इस फैसले का सीधा असर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
सीएनजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से परिवहन और लॉजिस्टिक्स (माल ढुलाई) की लागत बढ़ना तय है।
जानकारों का मानना है कि इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई पर भी पड़ सकता है, क्योंकि सड़क मार्ग से आने-जाने वाले सामानों की ढुलाई महंगी होने से बाजार में महंगाई बढ़ सकती है।
कीमतें बढ़ने का कारण
भारत में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) और गैस की दरों, विनिमय दर और स्थानीय टैक्स के आधार पर तय होती हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।
ईरान पर हमला
अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमले किए हैं। होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित ईरानी द्वीपों पर अटैक हुआ है। अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी ईरान पर ये नए हमले किए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल साइट और खदानें बिछाने की कोशिश कर रही नावों को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए। इन हमलों का मकसद ईरानी सेनाओं से पैदा होने वाले खतरों से हमारे सैनिकों की रक्षा करना था।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…