रफ्तार से गिरफ्तार... विकेटों के सौदागर उमरान मलिक, नहीं खलने दी बुमराह की कमी
Updated on
09-01-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर ने उमरान मलिक की जमकर तारीफ की। जाफर की माने तो उमरान मलिक में काफी सुधार हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद से युवा सीमर की विकेट लेने की क्षमता भी बढ़ी है। आईपीएल 2022 के दौरान चयनकर्ताओं को अपनी तेज गति से प्रभावित करने के बाद पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मलिक श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में सात विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा, ‘मैंने सोचा कि उनमें काफी सुधार हुआ है। चूंकि मैंने उन्हें आईपीएल में देखा था इसलिए मुझे लगा कि वह इस फॉर्मेट में हमेशा महंगे रहेंगे क्योंकि उनके पास बहुत अधिक वैरिएशन या धीमी गेंदें नहीं हैं। गति के साथ जो कुछ भी आता है वह मैदान से बाहर चला जाता है क्योंकि बल्लेबाज काफी चतुर होते हैं, वह उस गति का इस्तेमाल शॉट लगाने के लिए करते हैं। लेकिन उनकी लाइन और लेंथ में काफी सुधार हुआ है।'
राजकोट में तीसरे और अंतिम टी-20 में उमरान मलिक ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और महेश तीक्षाना के रूप में दो विकेट चटकाए, जबकि तीन ओवर में 10.30 की इकॉनोमी से 31 रन दिए। भारत ने अंतिम टी-20 में श्रीलंका पर 91 रन दर्ज किए और शनिवार को तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…