अर्जुन तेंदुलकर का ऐसा रूप नहीं देखा होगा, दनादन मार रहे यॉर्कर, ऋषभ पंत-अब्दुल समद की हलक में जान
Updated on
07-04-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 का हिस्सा हैं और वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। बता दें कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हुए थे। हालांकि, नई फ्रेंचाइजी में आने के बाद अब तक अर्जुन को खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन वह प्रैक्टिस में अपनी गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं।
बिल्कुल ठिकाने पर गिर रही अर्जुन तेंदुलकर की यॉर्कर
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर एक के बाद एक घातक यॉर्कर डाल रहे हैं। उनकी यॉर्कर को फेस एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद कर रहे होते हैं। दोनों बल्लेबाजों को अर्जुन की सटीक यॉर्कर्स के सामने संघर्ष करना पड़ता है। बड़ी मुश्किल से वह अर्जुन की यॉर्कर्स का सामना करते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर प्रैक्टिस सेशन में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। हर कोई जूनियर तेंदुलकर को लखनऊ में खेलता देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अर्जुन काफी मेहनती हैं। उनका वर्क एथिक कमाल का है। क्रिकेट के लिए अर्जुन के जुनून ने ही सबका ध्यान उनकी ओर खींचा है। हर कोई चाहता है कि जब अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में मौका मिले तो वो सफल हों... क्योंकि वह जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
26 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं और 3 विकेट लिए हैं। इसके अलावा बात करें लखनऊ सुपर जायंट्स की तो एलएसजी ने अब तक इस सीजन कुल 2 मैच खेले हैं, जिसमें से 1 में उन्हें जीत तो 1 में हार का सामना करना पड़ा है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…