Select Date:

एक और पान सिंह तोमर! गुदड़ी के लाल ने किया रांची में कमाल, आंधी की तरह दौड़ता है, जीता मेडल

Updated on 27-05-2026 12:59 PM
 (भोपाल): 1950 और 1960 के दशक में भारतीय सेना के जवान पान सिंह तोमर ने ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने 1958 के एशियन गेम्स में भी हिस्सा लिया था। सेना से रिटायर होने के बाद परिस्थिति ऐसी बनी की वह चंबल में डकैतों के गिरोह का प्रमुख बन गए। उसी चंबल क्षेत्र से एक नया एथलीट उबर रहा है। मुरैना से गरीबी, संघर्ष और खेल के जरिए जिंदगी बदलने की एक ऐसी ही कहानी सामने आई है।

विनोद सिंह ने सिल्वर मेडल जीता

मुरैना पहले भी कई खिलाड़ियों को जन्म दे चुका है। अब एक और लंबी दूरी का रनर दिया है जिसकी कहानी संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की मिसाल है। 21 साल के विनोद सिंह ने रांची में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2026 की 5000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पान सिंह की तरह विनोद की खेल यात्रा भी एक व्यावहारिक जरूरत से शुरू हुई- बेहतर भोजन और पहचान पाने की चाह।

आर्मी में भर्ती के लिए दौड़ते थे विनोद

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे विनोद पिछले साल भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर के रूप में भर्ती हुए। वह मुरैना के एक किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता के पास दो से ढाई बीघा जमीन ही है। परिवार का पालन पोषण करने के लिए उन्हें दूसरों के खेतों में भी काम करना पड़ता है। विनोद का लक्ष्य सेना में भर्ती होना और इसी वजह से वह हर दिन दौड़ने जाते थे। दो साल पहले उन्होंने अपने ट्रैक बदलते हुए मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एकेडमी में एंट्री ली। जहां अनुशासित प्रशिक्षण और संतुलित आहार ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी।विनोद ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- एकेडमी से जुड़ने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। यहां बेहतर डाइट और खेल पर पूरा ध्यान देने का मौका मिला। पिछले दो वर्षों में मैंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। लोग मेरी यात्रा की तुलना पान सिंह तोमर से करते हैं, क्योंकि मैंने खेलों में उसी मकसद के साथ कदम रखा था जो पान सिंह का था। एथलेटिक्स ने मुझे बेहतर भोजन, फोकस और भविष्य दिया।

कोच भी विनोश से काफी इम्प्रेस

1950 और 1960 के दशक में पान सिंह तोमर ने स्टीपलचेज में 7 बार नेशनल चैंपियन बने थे। इतनी उपलब्धियों के बाद उनका डकैत बनना काफी हद तक आर्थिक दबावों का परिणाम था। कुछ उसी तरह की परिस्थितियां विनोद के जीवन में भी थीं। सीमित संसाधन और खेल के जरिए सम्मान पाने की चाह। लेकिन पान सिंह की दुखद कहानी के उलट विनोद का भविष्य खेल के मैदान में ही दिखाई देता है।मध्य प्रदेश अकादमी के कोचों ने विनोद की अनुशासित ट्रेनिंग और मेहनत को उनकी सफलता का कारण बताया। उनके कोच संदीप सिंह ने कहा, 'वह अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। भविष्य में उनसे और कई उपलब्धियों की उम्मीद है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.