ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने के बाद गुस्सा दिखाना पड़ा अंगकृष रघुवंशी को भारी, BCCI ने दी सजा
Updated on
27-04-2026 05:46 PM
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' (फील्डिंग में बाधा डालने) के कारण आउट करार दिया गया। अंयापर के इस फैसले से केकेआर का खेमा काफी नाखुश नजर आया था। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने भी गुस्से में कुछ ऐसा कर दिया था, जिससे अब बीसीसीआई ने उनको सजा सुनाई है।
बीसीसीआई ने अंगकृष रघुवंशी को सुनाई सजा
दरअसल, केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल के कॉड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उनपर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। बता दें कि अंगकृष और केकेआर का पूरा खेमा अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आया था। अंगकृष ने पवेलियन लौटते समय जोर से अपना बल्ला जमीन पर मारा (बाउंड्री कुशन पर) और हेलमेट को बाउंड्री लाइन के पास ही फेंक दिया।
आखिर क्या था पूरा मामला?
दरअसल, यह घटना केकेआर की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। प्रिंस यादव की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला और रन लेने के लिए तेजी से दौड़े। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई। अंगकृष ने जिस समय अपना विकेट बचाने के लिए डाइव लगाई उसी वक्त फील्डर ने गेंद को थ्रो किया, जो सीधा अंगकृष के पैर में आकर लगा।
अंगकृष के गेंद लगते ही एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी। इसके बाद अंगकृष को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण अंपायर ने आउट करार दे दिया। रघुवंशी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…