Select Date:

आईपीएल के बीच दिग्गज ने छोड़ा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का साथ, 16 साल का रिश्ता खत्म हुआ

Updated on 15-05-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। वह एमआई से साल 2010 से जुड़े हुए थे। रॉबिन ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया कि वह न केवल आईपीएल टीम, बल्कि आईएलटी20 फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स से भी अपना नाता तोड़ रहे हैं।

रॉबिन सिंह ने पोस्ट किया?

रॉबिन सिंह साल 2022 से मुंबई इंडियंस के आईपीएल सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस साल उनके विदेशी सेटअप के साथ भी उनकी भूमिका खत्म हो गई। रॉबिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, 'मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल से एमिरेट्स लीग में उनकी टीम के साथ भी नहीं रहूंगा। 2010 से मेरे इस शानदार सफर में सपोर्ट के लिए पूरे एमआई परिवार और फैंस का शुक्रिया। आने वाले सालों के लिए फ्रेंचाइजी को गुड लक।'
रॉबिन सिंह 2010 से एमआई के साथ हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के पांच आईपीएल खिताब और दो सीएलटी20 कैंपेन में अहम रोल निभाया था। उन्होंने 2023 में आईएलटी20 के पहले सीजन में एमआई एमिरेट्स के जनरल मैनेजर के तौर पर भी काम किया था। 2024 में उन्हें एमआई एमिरेट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
नई दिल्ली: महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को चार जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका के दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया।…
 12 June 2026
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सोमवार यानि 8 जून को लंदन के एक नाइटक्लब विवाद में घिरते हुए नजर आए हैं। जिसके बाद उन्हें और तेज गेंदबाज…
 12 June 2026
नई दिल्ली: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस बीच हैती को अपने ओपनिंग…
 12 June 2026
नई दिल्ली: जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट…
 12 June 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मशहूर निशानेबाज और कोच के रूप में मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जसपाल…
 12 June 2026
 वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच किंग्स्टन के सबिना पार्क में पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें मेजबानों ने…
 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
Advt.