क्रूड संकट के बीच विदेशी ड्राइवरों को महंगा मिलेगा डीजल, किस देश ने की है यह व्यवस्था?
Updated on
24-03-2026 02:15 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल और गैस की स्थिति टाइट हो गई है। इसकी वजह यह है कि होर्मुज की खाड़ी से जहाजों का आवाजाही बंद है। दुनिया का 20 फीसदी कच्चा तेल और एक तिहाई गैस होर्मुज की खाड़ी से होकर गुजरती है। इस खाड़ी से गुजरने वाला अधिकांश तेल और गैस एशिया को जाती है लेकिन इस संकट के कारण पूरी दुनिया में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है। कई देशों ने इस दौरान तेल और गैस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी की है। इस बीच यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने विदेशी ड्राइवरों के लिए डीजल महंगा कर दिया है।
स्लोवाकिया में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फीको ने पोलैंड पर लोकल सप्लाई हड़पने का आरोप लगाते हुए यह घोषणा की है। असल में स्लोवाकिया और पोलैंड पड़ोसी देश हैं। पोलैंड में एक लीटर डीजल की कीमत 1.782 यूरो प्रति लीटर है, वहीं स्लोवाकिया में यह 1.528 यूरो प्रति लीटर है। यही वजह है कि सस्ते डीजल के चक्कर में बड़ी संख्या में पोलैंड को लेकर स्लोवाकिया के पेट्रोल पंपों से तेल भरवाते हैं। इसे फ्यूल टूरिज्म का नाम दिया गया है। इसके कारण उत्तरी स्लोवाकिया में स्थानीय लोगों के लिए पेट्रोल की शॉर्टेज हो गई है।
पड़ोसी देशों में कीमत
इसे देखते हुए स्लोवाकिया ने विदशों में रजिस्टर्ड गाड़ियों से ज्यादा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। स्लोवाकिया की सीमा पोलैंड के अलावा चेक गणराज्य, ऑस्ट्रिया और हंगरी से लगती है। इन सभी देशों की तुलना में स्लोवाकिया में डीजल की कीमत कम है। चेक गणराज्य में एक लीटर डीजल की कीमत 1.741 यूरो, ऑस्ट्रिया में 1.954 यूरो और हंगरी में 1.638 यूरो है।कच्चे तेल की कीमतमें हाल में काफी तेजी आई है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद दुनिया की करीब 20 फीसदी तेल सप्लाई प्रभावित हुई है। इसे इतिहास में ग्लोबल ऑयल सप्लाई के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बाधा माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को शांति का संदेश भेजा था। इससे कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई थी। लेकिन आज यह करीब 4 फीसदी तेजी के साथ 104 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…