शेयर बाजार में कोहराम के बीच टाटा ग्रुप के दो शेयरों में जबरदस्त उछाल,
Updated on
13-04-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज टाटा ग्रुप के दो शेयरों में भारी तेजी आई है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर चल रही चर्चा के बीच टाटा केमिकल्स और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में 12 फीसदी तक तेजी आई। टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड के कुछ सदस्यों ने टाटा संस के आईपीओ का समर्थन किया है। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है।
टाटा केमिकल्स का शेयर आज 12 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 774 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 8.5 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 722 रुपये पर आ गया। इन दोनों कंपनियों की टाटा संस में हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी और पूर्व डिफेंस सेक्रेटरी विजय सिंह ने टाटा संस की आईपीओ के जरिए लिस्टिंग का समर्थन किया है। इससे पहले टीवीएस ग्रुप के वेणु श्रीनिवासन ने भी इसका समर्थन किया था।
लिस्टिंग की वकालत
शापूरजी पलोंजी मिस्त्री ने भी टाटा संस की लिस्टिंग की वकालत की है। उनका कहना है कि पब्लिक लिस्टिंग से कंपनी का गवर्नेंस स्टैंडर्ड मजबूत होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और टाटा के ईकोसिस्टम में जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने इन चिंताओं को खारिज किया कि आईपीओ से टाटा ट्रस्ट्स की भूमिका कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पब्लिक लिस्टिंग से बेनिफिशियरीज के हितों को नुकसान होगा या ट्रस्ट की काम करने की क्षमता प्रभावित होगी।
टाटा केमिकल्स और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में भारी तेजी
टाटा संस के आईपीओ की सुगबुगाहट के बीच दोनों शेयरों की लंबी उड़ान
टाटा ट्रस्ट्स के कई ट्रस्टियों ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन किया है
शापूरजी पलोंजी ग्रुप की टाटा संस में 18.3% हिस्सेदारी है
यह टाटा ट्रस्ट्स द्वारा करीब एक साल पहले पारित किए गए प्रस्ताव के उलट है। इसमें टाटा संस को अनलिस्टेड प्राइवेट एंटिटी रखने की बात कही गई थी। नोएल टाटा की चेयरमैनशिप में टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को लिस्टिंग से बचने के लिए सभी विकल्प तलाश करें। हाल में वेणु श्रीनिवासन ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन किया था। यह पहला मौका था जब टाटा ट्रस्ट्स के किसी ट्रस्टी ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा किया था। उनका कहना था कि अगर आरबीआई टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी के तौर पर क्लासीफाई किया तो आईपीओ लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
एसपी ग्रुप की डिमांड
टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन श्रीनिवासन ने ईटी से कहा था कि इससे एसपी ग्रुप को टाटा संस में अपनी 18.3 फीसदी हिस्सेदारी मॉनेटाइज कर सकता है। लंबे समय से कर्ज से जूझ रहा एसपी ग्रुप टाटा संस की मांग कर रहा है। माना जा रहा है कि आरबीआई जल्दी ही अपर-लेयर एनबीएफसी को लेकर एक रिवाइज्ड सर्कुलर जारी कर सकता है। टाटा संस ने लिस्टिंग से बचने के लिए अपर लेयर क्लासिफिकेशन से छूट मांगी है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि शायद कंपनी को यह छूट नहीं मिलेगी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…