Select Date:

ताइवान को 1.1 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका, भड़क उठा चीन; कहा- करारा जवाब देंगे

Updated on 03-09-2022 05:30 PM
  चीन के साथ तनावपूर्ण रिश्ते के बीच अमेरिका ने शुक्रवार को ताइवान को हार्पून और साइडविंडर्स मिसाइलों सहित लगभग 1.1 अरब अमरीकी डॉलर के हथियार बिक्री की मंजूरी दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीसीएसए) ने बयान जारी कर दोनों देशों के बीच हुई इस डील की पुष्टि की है। वहीं, यूएसए के इस कदम का ड्रैगन ने विरोध किया है। जवाबी कार्रवाई की भी बात कही है।

डीएससीए ने अपने बयान में कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान की रक्षा क्षमताओं को आधुनिक बनाने के लिए हार्पून ब्लॉक II मिसाइलों और संबंधित उपकरणों की करीब 35.5 करोड़ डॉलर की बिक्री को मंजूरी दी है। इसके अलावा स्टेट डिपार्टमेंट ने साइडविंडर्स मिसाइलों और संबंधित उपकरणों की लगभग 85.6 मिलियन डॉलर की बिक्री की भी मंजूरी है। इसके अलावा 665.4 मिलियन अमरीकी डॉलर की निगरानी रडार कार्यक्रम और उपकरणों की बिक्री की भी मंजूरी दी गई है।

डीसीएसए ने यह भी कहा कि प्रस्तावित डील से क्षेत्र में बुनियादी सैन्य संतुलन में कोई बदलाव नहीं आएगा। आपको बता दें कि हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी द्वारा ताइवान की विवादास्पद यात्रा को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह डील हुई है।
 
हार्पून और साइडविंडर्स की खासियतें
हार्पून जहाज-रोधी होमिंग मिसाइलें हैं जो बोइंग द्वारा समुद्रतटीय-जल क्षमताओं के साथ निर्मित की गई हैं। वहीं, साइडविंडर्स रेथियॉन द्वारा विकसित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं, जो लॉन्च के बाद लक्ष्य को लॉक करने की क्षमता रखती है।

करारा जवाब देंगे: चीन
चीन ने अमेरिका के इस कदम का विरोध किया है। वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने स्पुतनिक को बताया कि चीन इसके खिलाफ जवाबी कदम उठाएगा। चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने हथियारों के पैकेज के बारे में पूछे जाने पर कहा, "चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चीन इसके खिलाफ वैध और आवश्यक जवाबी कदम उठाएगा।"  प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है और ताइवान क्षेत्र को हथियार बेचकर चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को कमजोर करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.