अंबुजा सीमेंट की कमाई बढ़ी तब भी घट गया मुनाफा, SIS को तो हो गया नुकसान
Updated on
31-01-2026 01:02 PM
मुंबई: अडानी ग्रुप (Adani Group) की सीमेंट बनाने वाली कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Ltd) ने दिसंबर तिमाही में अपने मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज की है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 2,158 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस साल यह घटकर सिर्फ 204 करोड़ रुपये रह गया है। यह 91% की बड़ी गिरावट है। सेक्युरिटी सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी SIS Limited को तो इस तिमाही नुकसान हो गया है। शेयर बाजार में जहां अंबुजा सीमेंट्स के शेयर लुढ़के हैं वहीं एसआईएस के शेयर चढ़ गए।
अंबुजा सीमेंट की बढ़ी कमाई
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही के दौरान अंबुजा सीमेंट्स की कमाई बढ़ी है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू (कमाई) 20% बढ़कर 10,181 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 8,498 करोड़ रुपये था। लेकिन, मुनाफे में 91 फीसदी की भारी कमी हुई है। अगर पिछली तिमाही से तुलना करें, तो भी मुनाफे में 88% की गिरावट आई है। इस साल सितंबर की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,766 करोड़ रुपये रहा था। यह दिसंबर की तिमाही में घटकर 204 करोड़ रुपये रह गया है। लेकिन, कमाई के मामले में 12% की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर तिमाही में कंपनी की कमाई 9,130 करोड़ रुपये थी, जो दिसंबर तिमाही में 10,181 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के हिसाब से देखें तो
अंबुजा सीमेंट्स ने एक और आंकड़ा शेयर किया है। अगर उनके बताए गए तरीके से मुनाफे को देखें, तो दिसंबर तिमाही में यह 378 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की तुलना में 258% ज्यादा है। कंपनी के प्रति टन सीमेंट पर EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) में भी 31% की बढ़ोतरी हुई है। यह 718 रुपये प्रति टन रहा। मार्जिन भी 13.2% तक पहुंच गया, जो पिछले साल से 2.9% ज्यादा है। अंबुजा सीमेंट्स ने कहा है कि उनकी सीमेंट की बिक्री (वॉल्यूम ग्रोथ) इंडस्ट्री के औसत से दोगुनी रही। उन्होंने ट्रेड सेल्स और प्रीमियम सीमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया, जिससे उन्हें अच्छी कीमत मिली और बिक्री भी बढ़ी। कंपनी की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 109 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) है। कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत दिख रही है। आप जानते ही हैं कि यह अडानी ग्रुप की कंपनी है और इसका नेट वर्थ 69,854 करोड़ रुपये है। कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी का कहना है कि उनके पास अच्छा कैश फ्लो है, जिससे वे अपनी विस्तार योजनाओं को जारी रख पाएंगे।
Q3 में SIS आई नुकसान में
इस तिमाही SIS की नेट सेल्स 1,396 करोड़ रुपये रही, जो दिसंबर 2024 के 1,254 करोड़ रुपये से 11.28% ज्यादा है। हालांकि, SIS को दिसंबर 2025 की तिमाही के दौरान 174.83 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। इससे एक साल पहले यानी दिसंबर 2024 में इसे 48.14 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। यह 463.21% की गिरावट है। कंपनी के EBITDA में भी थोड़ी कमी आई है। इस साल दिसंबर की तिमाही में यह 83.81 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल यह 87.90 करोड़ रुपये था।
शेयर का क्या है हाल
शेयर बाजार में आज अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 4.81 फीसदी लुढ़क गए। बीएसई में इसके शेयर 25.80 फीसदी घट कर 510.20 रुपये पर बंद हुए। हालांकि आज SIS Ltd के शेयर चढ़ गए। बीएसई में 28 जनवरी 2026 को इसके शेयर 336.30 रुपये जबकि NSE में भी 336.30 रुपये पर बंद हुए। वैसे पिछले 6 महीनों में इन शेयरों ने -13.38% का रिटर्न दिया है और पिछले 12 महीनों में -1.64% का रिटर्न दिया है।
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…