कर्ज में डूबी कंपनी को खरीदने की रेस में अंबानी-अडानी,
Updated on
11-11-2022 06:13 PM
कर्ज में डूबी किशोर बियानी (Kishore Biyani) की कंपनी फ्यूचर ग्रुप
(Future group) के शेयरों में आज बंपर तेजी है। कंपनी के शेयर शुरुआती
कारोबार में लगभग 5% की तेजी के साथ 3.83 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर
आज अपर सर्किट में हैं। वहीं, पिछले महीने इस फ्यूचर रिटेल की ट्रेडिंग
बंद (Future retail trading) कर दी गई थी। दरअसल, कंपनी दिवालियपन की
प्रक्रिया से गुजर रही है और अब खबर है कि इसे खरीदने के रेस में मुकेश
अंबानी (Mukesh Amabni) और गौतम अडानी (Gautam Adani) जैसे दिग्गज रेस में
हैं।
अंबानी-अडानी से कनेक्शन
दरअसल, कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) को खरीदने की रेस में
मुकेश अंबानी की रिलायंस और गौतम अडानी समूह भी शामिल है। गौतम अडानी और
मुकेश अंबानी की कंपनी उन 15 बोलीदाताओं में शामिल हैं, जिन्होंने फ्यूचर
रिटेल की संपत्ति हासिल करने के लिए अपनी रुचि पत्र (EoI) भेजे हैं। इसके
अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स, ओपी जिंदल ग्रुप की नलवा स्टील एंड पावर,
शालीमार कॉरपोरेशन सहित अन्य कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है।
अब तक 92% टूट चुका शेयर
दिवालियापन से गुजर रही फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर रिटेल के शेयर 10
अक्टूबर से ही BSE-NSE पर कारोबार नहीं कर रहे हैं। यानी इस शेयर की
ट्रेडिंग बंद कर दी गई है। फ्यूचर रिटेल के शेयर लास्ट 3.60 रुपये पर बंद
हुए थे। यह शेयर ने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 92% से ज्यादा का नुकसान
करा दिया है। बता दें कि आमतौर पर डी-लिस्टिंग तब होता है जब कोई कंपनी
अपने संचालन को रोक देती है या मर्जर, विस्तार या पुनर्गठन करना चाहती है।
जो कंपनी नियमों का सही पालन नहीं करती है या दिवालिया प्रक्रिया में होती
है तब भी ट्रेडिंग पर रोक लगती है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…