Select Date:

अमेजन 2023 तक छंटनी जारी रखेगा CEO बोले- हमारे लिए यह सबसे कठिन फैसला

Updated on 18-11-2022 06:43 PM

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के CEO एंडी जेसी ने खुलासा किया है कि कंपनी 2023 तक कर्मचारियों को निकालना जारी रखेगी। अमेजन ने छंटनी की प्रोसेस इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू की थी, तब कंपनी ने अनाउंसमेंट की थी कि वे डिवाइसेस और बुक्स बिजनेस से कर्मचारियों को निकाल रहे हैं।

अब जस्सी ने बताया कि आगे और भी ज्यादा छंटनी होगी, क्योंकि अमेजन की एनुअल प्लानिंग प्रोसेस अगले साल तक की है। अमेजन के लीडर्स कई लेवलों पर रोल डिडक्शन शुरू करने के लिए वर्कफोर्स को एनालाइज करेंगे।

हमने पिछले कई सालों में तेजी से हायरिंग की
एंडी ने कहा, 'कंपनी के लीडर्स अपनी टीमों के साथ काम कर रहे हैं और अपने वर्कफोर्स के लेवल को देख रहे हैं। इसके अलावा कंपनी अपने फ्यूचर इन्वेस्टमेंट, कस्टमर्स के लिए क्या मायने रखता है और बिजनेस की लॉन्ग-टर्म हेल्थ के लिए क्या सही, इन सभी चीजों को प्राथमिकता दे रही है। इस साल का रिव्यू इस फैक्ट की वजह से ज्यादा कठिन है कि इकोनॉमी एक चैलेंजिंग स्थिति में बनी हुई है और हमने पिछले कई सालों में तेजी से हायरिंग की है।'

छंटनी के बारे में कर्मचारियों को 2023 तक सूचित करेंगे
इसके अलावा जस्सी ने दावा किया कि कंपनी के छंटनी के फैसले से प्रभावित कर्मचारियों को 2023 की शुरुआत में सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'छंटनी के फैसलों को 2023 की शुरुआत में प्रभावित कर्मचारियों और ऑर्गेनाइजेशन के साथ शेयर किया जाएगा। हमने अभी तक यह निष्कर्ष नहीं निकाला है कि छंटनी में कितने अन्य रोल्स प्रभावित होंगी।'

हमारे स्टोर और PXT ऑर्गेनाइजेशंस में छंटनी होगी
उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि हमारे स्टोर और PXT ऑर्गेनाइजेशंस में छंटनी होगी। लेकिन हर एक लीडर अपनी-अपनी टीमों से बात करेंगे, जब हमारे पास इसे लेकर डिटेल्स होंगी। जैसा कि इस हफ्ते हुआ है, हम छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के साथ सीधे बातचीत करने को प्राथमिकता देंगे, पब्लिक और इंटरनल अनाउंसमेंट करने से पहले।'

पिछले कुछ सालों में हमने कई कठिन फैसले लिए
जस्सी ने कहा कि CEO का पद संभालने के बाद से यह उनका सबसे कठिन फैसला है। उन्होंने कहा, 'मैं इस भूमिका में अब लगभग डेढ़ साल से हूं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह उस समय का सबसे कठिन फैसला है। पिछले कुछ सालों में हमने कई कठिन फैसले लिए हैं, विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान।'

कंपनी के हार्डवेयर चीफ ने बुधवार को छंटनी की अनाउंसमेंट की थी
इससे पहले कंपनी के हार्डवेयर चीफ डेव लिम्प ने बुधवार को छंटनी की अनाउंसमेंट की थी। तब उन्होंने कहा था, 'हम असामान्य और अनिश्चित मैक्रोइकोनॉमिक एनवॉयरनमेंट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में रिव्यू के बाद, हमने हाल ही में कुछ टीमों और प्रोग्राम को कंसॉलिडेट करने का निर्णय लिया है। इस कारण अब हमें कुछ पोजिशन्स की आवश्यकता नहीं होगी।'

लिम्प ने कहा था, 'मुझे यह खबर देते हुए बहुत दुख हो रहा है क्योंकि हम जानते हैं कि इसके परिणामस्वरूप हम डिवाइसेस एंड सर्विसेज डिवीजन से प्रतिभाशाली अमेजोनियन खो देंगे।' उन्होंने कि कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी है और नई नौकरी खोजने में सहायता करने सहित अन्य सहायता देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।'

अमेजन के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी
न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस हफ्ते एक रिपोर्ट पब्लिश की थी जिसमें कहा गया था कि अमेजन 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बना रहा है। अमेजन के पास 31 दिसंबर 2021 के आंकड़े के मुताबिक 16 लाख से जयादा फुल टाइम और पार्ट टाइम एम्प्लॉइ हैं। 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी अमेजन के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी है। छंटनी का कारण आर्थिक मंदी के कारण कॉस्ट कटिंग को बताया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.