Select Date:

जुपिटर की अद्भुत PHOTOS:नासा के जेम्स वेब टेलिस्कोप ने फिर खीचीं शानदार तस्वीरें

Updated on 23-08-2022 07:25 PM

नासा के नए और शक्तिशाली जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने जुपिटर यानी बृहस्पति ग्रह की अब तक की सबसे साफ तस्वीरें जारी की हैं। इससे पहले भी टेलिस्कोप ने जुपिटर सहित अंतरिक्ष की कई रहस्यमयी चीजों की फोटोज कैप्चर की थीं, जिन्हें देख पूरी दुनिया हैरान रह गई थी।

फोटोज में जुपिटर के चांद, छल्ले भी
नई तस्वीरें इतनी स्पष्ट हैं कि इनमें जुपिटर के कुछ चांद, छल्ले, बड़ा लाल धब्बा (Great red spot) और उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर ऑरोरा (Aurora) को देखा जा सकता है। ऑरोरा का मतलब ध्रुवीय ज्योति होता है। यह एक प्राकृतिक प्रकाश प्रदर्शन है, जो आसमान में झिलमिलाता है।

फोटोज के रंग क्या दर्शाते हैं?
1. पहली फोटो में ऑरोरा और ज्यादा ऊंचाई वाली धुंध को लाल रंग से दर्शाया गया है। वहीं, बादलों की गहरी परतों को पीले और हरे रंग में देखा जा सकता है। जुपिटर के सबसे गहरे हिस्से नीले रंग में हैं। ग्रह पर सफेद धब्बा असल में Great red spot है, जो सूर्य के प्रकाश की वजह से सफेद नजर आ रहा है।2. दूसरी फोटो में हम जुपिटर के साथ उसके चंद्रमा लो (Lo), अमालथिया (Amalthea) और अड्रासटिया (Adrastea) को देख सकते हैं। साथ ही जुपिटर रिंग को साफ देखा जा सकता है। अंतरिक्ष के कालेपन में छोटे-छोटे सफेद डॉट्स दूसरी आकाशगंगाएं हैं।

इमेज प्रोसेसिंग की मदद ली

जुपिटर की यह तस्वीरें 27 जुलाई को ली गई थीं, जिन्हें अब इमेज प्रोसेसिंग के जरिए सुंदर और रंगीन बनाकर रिलीज किया गया है। दरअसल, जेम्स वेब टेलिस्कोप अंतरिक्ष की चीजों को इन्फ्रारेड लाइट में देखता है, जो हमारे लिए अदृश्य होती है।

नासा के मुताबिक एक्सपर्ट्स ने तीन अलग-अलग इन्फ्रारेड फिल्टर्स की मदद से इन तस्वीरों में रंगों को मैप किया है। नीले रंग की इन्फ्रारेड वेवलेंथ सबसे कम होती है और ये सबसे गर्म इलाकों को दर्शाता है। इसके उलट, लाल रंग की इन्फ्रारेड वेवलेंथ सबसे ज्यादा होती है।

जेम्स वेब टेलिस्कोप की खासियत

जेम्स वेब​​​​​​​ टेलिस्कोप को नासा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और कैनेडियन स्पेस एजेंसी ने तैयार किया है। इस पर करीब 75 हजार करोड़ रुपए खर्च आया है। यह दुनिया का सबसे ताकतवर टेलिस्कोप है। इसकी क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह अंतरिक्ष से धरती पर उड़ रही चिड़िया को भी आसानी से डिटेक्ट कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.