Select Date:

अजिंक्य रहाणे बतौर कप्तान इस टूर्नामेंट के जरिए करेंगे वापसी

Updated on 25-08-2022 06:52 PM

फिटनेस हासिल करने वाले अजिंक्य रहाणे आठ से 25 सितंबर तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली दलीप ट्राफी में पश्चिम क्षेत्र की टीम का नेतृत्व करेंगे। पिछले रविवार  कि 'ग्रोइन चोट' से उबर रहे रहाणे दलीप ट्राफी से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। रणजी ट्राफी के फाइनल में पहुंची मुंबई की टीम के सदस्यों को टीम में चुना गया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और शारदुल ठाकुर तथा उभरते हुए स्टार जैसे यशस्वी जायसवाल, शम्स मुलानी, हार्दिक तामारे और तनुष कोटियान शामिल हैं। 


सौराष्ट्र
से अनुभवी जयदेव उनादकट के अलावा हाल में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले राहुल त्रिपाठी को भी पश्चिम क्षेत्र की टीम में जगह मिली है। मध्य क्षेत्र ने भी अपनी टीम घोषित की है और मध्यप्रदेश की रणजी ट्राफी विजेता टीम के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी टीम में शामिल हैं जिसमें यश दूबे, शुभमन शर्मा, कुमार कार्तिकेय के साथ आल राउंडर वेकंटेश अय्यर शामिल हैं।

पश्चिम क्षेत्र :  

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ (मुंबई), यशस्वी जायसवाल (मुंबई), श्रेयस अय्यर (मुंबई), हार्दिक तामोर (विकेटकीपर, मुंबई), शम्स मुलानी (मुंबई), तनुश कोटियन (मुंबई), शारदुल ठाकुर (मुंबई), राहुल त्रिपाठी (महाराष्ट्र), सत्यजीत बच्चाव (महाराष्ट्र), हेत पटेल (गुजरात), चिंतन गाजा (गुजरात), जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र), चिराग जानी (सौराष्ट्र), अतित सेठ (बड़ौदा)  

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
 30 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती जगत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट आज, शनिवार, 30 मई नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स…
 30 May 2026
इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज में शतक लगाना जितना मुश्किल है, प्लेऑफ जैसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों में सेंचुरी जड़ना उससे कहीं ज्यादा कठिन माना जाता है। प्लेऑफ…
Advt.