Select Date:

एयरपोर्ट कर्मचारी विमान चुराकर करना चाहता था क्रैश,

Updated on 04-09-2022 06:29 PM

अमेरिका के नॉर्थ मिसिसिपी में शनिवार सुबह प्लेन को हाईजैक कर एक शख्स कई घंटों तक शहर भर में नाचता रहा और पुलिस को वॉलमार्ट मॉल में प्लेन क्रैश करने की धमकी देता रहा। हालांकि राहत की बात यह है कि हाईजैक प्लेन की एपिलॉट बेंटन काउंटी के खेत में सेफ लैंडिंग हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पायलट को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि आरोपी पायलट क्षेत्रीय हवाई अड्डा टुपेलो का कर्मचारी है।

शनिवार सुबह अमेरिका के उत्तरी मिसिसिपी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक प्लेन को हाईजैक करके शख्स कई घंटों तक शहर भर में प्लेन को उड़ाता रहा। इस दौरान पुलिस टीम स्थानीय लोगों को घर के अंदर रहने के लिए सतर्क करती रही। उधर, पायलट से संपर्क करने की कोशिश भी की कि वो चाहता क्या है? अपनी मांग के रूप में वो शख्स पुलिस को सिर्फ यही धमकी देता रहा कि वह वॉलमार्ट मॉल के ऊपर प्लेन को क्रैश कर देगा।

टुपेलो पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, काफी मान-मनौव्वल के बाद पायलट लैंडिग के लिए माना और एक खेत में प्लेन की सेफ लैंडिंग कराई गई।  पुलिस के अनुसार, पायलट सिर्फ धमकाने के लिए बार-बार प्लेन को क्रैश करने की धमकी दे रहा है। हालांकि एहतियात के तौर पुलिस टीम ने वॉलमार्ट और उसके पास का एक स्टोर खाली करवा दिया था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.