Select Date:

एयर इंडिया ने अमेरिका के इस शहर के लिए शुरू की डाइरेक्ट फ्लाइट, 16 घंटे में पहुंच जाएंगे

Updated on 03-12-2022 04:56 PM
नई दिल्ली: भारतीय महानगर बेंगलुरु से अब अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को की सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने यह सेवा शुरू की है। कंपनी ने शुक्रवार को बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू कर दी है। इसके साथ एयरलाइन की विभिन्न भारतीय और अमेरिकी शहरों के बीच हर सप्ताह 37 डाइरेक्ट फ्लाइट्स हो गए हैं। टाटा समूह ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। उसके बाद से वह लगातार अपने नेटवर्क और बेड़े का विस्तार कर रहा है।
एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की सीधी उड़ान फिर शुरू कर रही है। इस उड़ान का परिचालन सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, रविवार और बुधवार को होगा। इस फ्लाइट सर्विस के लिए एयरलाइन ने बोइंग 777-200 एलआर विमान का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट शुक्रवार से शुरू हो गई है। एयर इंडिया ने इससे पहले बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट का संचालन 20 मार्च, 2022 को किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.