तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी, चांदी महंगी, सोना भी हुआ महंगा
Updated on
03-02-2026 01:33 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में 21,000 रुपये से अधिक तेजी आई है जबकि सोना करीब 5,000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है। सुबह 9.30 बजे मार्च डिलीवरी वाली चांदी 17,738 रुपये की तेजी के साथ 2,53,999 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 4,595 रुपये की तेजी के साथ 148586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.75 लाख रुपये की गिरावट आई थी।
चांदी पिछले सत्र में 2,36,261 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और आज 2,45,711 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,45,711 रुपये तक लो गया और 2,57,480 रुपये तक हाई गया। चांदी की कीमत हाल में 4 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन हाल में उसमें काफी गिरावट आई है। सोना पिछले सत्र में 1,43,991 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,48,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,49,485 रुपये तक हाई गया। 10 बजे यह 4,528 रुपये की तेजी के साथ 1,48,519 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सोने चांदी का इंटरनेशनल प्राइस
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3.7 फीसदी तेजी के साथ $4,837.16 प्रति औंस पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। गुरुवार को यह $5,594.82 के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी 5.9% की तेजी के साथ $84.09 प्रति औंस पर आ गई। पिछले हफ्ते चांदी $121.64 प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…