दिवाली बाद इस कंपनी के 1 शेयर के बदले 5 शेयर मिलेंगे
Updated on
15-10-2022 05:42 PM
स्मॉल-कैप (small cap) कंपनी पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड (Punit Commercials
Ltd) के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर मिलने वाला है। कंपनी के निदेशक मंडल की
रिकॉर्ड डेट के अनुसार, शेयरधारकों के लिए 5:1 के रेशियो में बोनस शेयरों
(Bonus share) की मंजूरी दी है। यानी हर एक शेयर पर कंपनी के 5 शेयर बोनस
में मिलेंगे। कंपनी के शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। पुनीत
कमर्शियल्स लिमिटेड शेयर की कीमत वर्तमान में 51.25 रुपये है। इसका मार्केट
कैप 1.23 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि "पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड
(कंपनी) के निदेशक मंडल ने 04 अक्टूबर, 2022 को हुई अपनी बैठक में पूरी
तरह से बोनस शेयर के मुद्दे पर विचार किया। 28 अक्टूबर, 2022 को होने वाली
एक आम बैठक में कंपनी के सदस्यों के अप्रूवल के तहत 5:1 के रेशियो में
पेड-अप बोनस शेयर (यानी, प्रत्येक 1 इक्विटी शेयर के लिए 5 बोनस इक्विटी
शेयर) इश्यू किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने 04 अक्टूबर,
2022 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में कंपनी की प्रबंध निदेशक विनीता राज
नारायणम को पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड तिथि तय करने के
लिए अधिकृत किया है। रिकॉर्ड डेट बुधवार, 09 नवंबर, 2022 तय की गई है।"साथ
ही कंपनी ने "पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड" से "EYANTRA VENTURES LIMITED"
में अपना नाम परिवर्तन किया है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…