Select Date:

भिलाई निगम के बाद रिसाली में गंदगी का ढेर:एक ही ठेकेदार के पास है सफाई का ठेका, आयुक्त ने लगाया एक लाख का जुर्माना

Updated on 27-11-2022 07:00 PM

रिसाली निगम आयुक्त ने सफाई कार्य में बड़ी लापरवाही पाते हुए ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन के ऊपर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि उसके बिल से काटी जाएगी। ठेकेदार पर काम में लापरवाही बरतने का स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है।जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

रिसाली नगर निगम के आयुक्त सुबह सफाई कार्य की मॉनीटरिंग करने मॉर्निंग विजिट पर निकले थे। इस दौरान वह नेवई तकनीकी विश्विद्यालय के पास पहुंचे। उन्होंने वहां खाली जमीन की स्थिति को देखकर तत्काल ठेकेदार को तलब किया। ठेकेदार सूखे और गीले कचरे को अलग कर खाद बनाने की जगह वहां गदगी का ढेर लगा रहा था। इस पर आयुक्त ने उसे जमकर फटकार लगाई और मौके पर ही 1 लाख का जुर्माना लगाया। पीवी रमन वही ठेकेदार है, जिसने भिलाई नगर निगम की सफाई का ठेका लिया है। उसके घटिया कार्य के चलते ही आयुक्त और यहां तक की कलेक्टर ने भी निर्देश दिया है कि उसकी एजेंसी को सफाई ठेका नहीं दिया जाए। किसी ऐसी एजेंसी को कार्य दिया जाए जो सही से कार्य कर सके।
यह है मामला
दरअसल ठेकेदार को घरों और बाजार क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को एसएलआरएम सेंटर तक पहुंचाना है। वहां गीला व सूखा कचरा अलग करके खाद बनाना है। इसकी जगह ठेकेदार अनुबंध नियमो को नजर अंदाज कर कचरा को नेवई के पास खाली जगह में डंप कर रहा था। मेसर्स पीवी रमन ने कचरा डंप करने के लिए निगम से कोई अनुमति भी नहीं ली थी।
नागरिकों ने भी की शिकायत
निगम आयुक्त ने बताया कि उनके पास वहां के लोगों द्वारा कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। नागरिकों का कहना था कि ठेकेदार ने खाली जगह को ट्रेचिंग ग्राउंड बना दिया है। मना करने पर वह निगम प्रशासन से कार्रवाई करवाने की धमकी देता है। आयुक्त ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है।
बड़े गड्ढे में कचरा डाल रहा था ठेकेदार
ठेकेदार पीवी रमन ने देखा कि नेवई के पास एक बड़े क्षेत्रफल में उत्खनन के चलते बड़ा गड्ढा है। इसका फायदा उठाते हुए उसने गड्ढे में कचरा डंप करना शुरू कर दिया। एक दिन पहले अचानक उस गड्ढे में आग लग गई। इससे कचरा जलने लगा और गड्ढे से काफी मात्रा में धुंआ निकल रहा था। उसी को देख लोगों ने निगम में शिकायत की और ठेकेदार की पोल खुल गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.