Select Date:

जम्मू-कश्मीर में 25 लाख वोटर जोड़ने से मचा सियासी घमासान

Updated on 19-08-2022 05:09 PM

जम्मू-कश्मीर में पहली बार ऐसे गैर-कश्मीरी भी वोट डाल सकेंगे, जो बाहरी प्रदेशों से आकर जम्मू-कश्मीर में अस्थायी तौर पर रह रहे हैं। इनमें प्रवासी कामगार, मजदूर, अन्य कर्मचारी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसकी घोषणा की है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची अपडेट होगी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि भारत में जो वयस्क अस्थायी रूप से जहां रहता है, वहां वोट डाल सकता है। अनुच्छेद 370 लागू रहते स्थायी निवासी ही वोटर थे। अब स्थिति बदल गई है।

फारूक अब्दुल्ला ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
अनुच्छेद 370 खत्म होने के ठीक 3 साल बाद इस घोषणा से विपक्षी पार्टियों में खलबली मच गई है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर जम्मू-कश्मीर को ‘प्रयोगशाला’ में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह फैसला कश्मीर में लोकतंत्र के ताबूत में आखिरी कील होगा। इस प्रक्रिया का मकसद स्थानीय आबादी को शक्तिहीन करना है। इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने 22 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति तय होगी।

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने बताया खतरनाक
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन ने कहा कि यह खतरनाक है। मुझे नहीं पता कि वे क्या हासिल करना चाहते हैं। 1987 को याद करें। हम अभी तक इससे बाहर नहीं आए हैं। 1987 को न दोहराएं।

दूसरी तरफ, पूर्व मंत्री और अपनी पार्टी के नेता जीएच मीर ने कहा, अगर मतदाता अधिकार कानून दूसरे राज्यों में लागू होता है तो जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा। यदि इसे केवल जम्मू-कश्मीर में लागू किया जा रहा है, तो हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। हालांकि अन्य नेताओं का कहना है कि नए मतदाता जोड़ने के मुद्दे को विपक्षी पार्टियां हौवा बना रही हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर की जनता ने भी इस फैसले का बचाव किया है।

स्थानीय नागरिक अमित रैना ने कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद 1989 में यूपी के मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़े और जीतकर गृह मंत्री बने। दिल्ली में रहने वाले एक कश्मीरी ने कहा, मैं दिल्ली में हूं और दिल्ली में ही वोट करता हूं। मुझे सिर्फ एक जगह वोट डालने का अधिकार है। यदि कोई गैर कश्मीरी नागरिक पात्रता को पूरा करता है तो वह कश्मीर में भी मतदान कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.