Select Date:

अडानी एक बार फिर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बनने के बेहद नजदीक

Updated on 08-11-2022 06:07 PM

एशिया के सबसे बड़े अमीर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Adani) एक बार दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे पायदान की ओर अपने कदम मजबूती से बढ़ा दिए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजी सूची में अडानी अब दूसरे नंबर पर काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट से केवल 7 अरब डॉलर की दूरी पर हैं। पहले नंबर पर एलन मस्क हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के आंकड़ों के मुताबिक,  दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक दिन में 2.8 अरब डॉलर बढ़ी है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति एक दिन में 6.6 अरब डॉलर कम हो गई है। इसके अलावा दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लुई विटन के बॉस बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 520 मिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई। 

जेफ बेजोस अडानी से बहुत पीछे

कभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ब्लूमबर्ग टॉप-10 बिलेनियर लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अब उनके पास कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर रह गई है। अडानी का नेटवर्थ जेफ बेजोस के नेट वर्थ से 22 अरब डॉलर अधिक है। इस समय अडानी के पास कुल 136 अरब डॉलर की संपत्ति है।
कहां से आ रहा है अडानी के पास इतना पैसा

अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है, जिससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% हिस्सेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।

मुकेश अंबानी अब 8वें पायदान पर

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (90 अरब डॉलर) अब 8वें पायदान पर हैं। बिल गेट्स (108 अरब डॉलर) पांचवें, वॉरेन बफेट (102 अरब डॉलर) छठे, लैरी एलिशन (91.2) लैरी पेज (83 अरब डॉलर) नौवें और स्टीव बॉल्मर (81.8 अरब डॉलर) 10वें स्थान पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.