Select Date:

ऑनलाइन सट्‌टे के खिलाफ कार्रवाई नाकाफी- सुबोध हरितवाल:युवा कांग्रेस नेता बोले- दुबई में बैठे सरगना की हो गिरफ्तारी

Updated on 13-12-2022 06:41 PM

प्रदेश में महादेव ऐप, अन्ना बुकी जैसे ऐप के जरिये चल रहे ऑनलाइन सट्‌टा कारोबार को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने इस पर हो रही पुलिस कार्रवाई को नाकाफी बताया है। सौरभ का कहना है, जब तक इस ऐप के दुबई में स्थित सरगना को नहीं पकड़ा जाता तब तक छोटे-छोटे बच्चों को इस दलदल में जाने से नहीं रोका जा सकता।

सुबोध ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ और रायपुर पुलिस को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। लिखा, महादेव सट्‌टा ऐप पर लगातार कार्रवाई जारी है, यह देखकर अच्छा लगता है। परंतु हमें उसकी जड़ तक जाने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ पुलिस से निवेदन है कि इसके प्रमुख सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के व्यापारिक परिवार पर भी शिकंजा कसा जाए ताकि दुबई में बैठे दोनों आरोपियों को पकड़ा जा सके।

उसके तुरंत बाद सुबोध ने एक और पोस्ट में लिखा, छोटे-छोटे सट्‌टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करके कुछ हासिल नहीं होगा। महादेव ऐप की ऐसी हजारों शाखाएं हैं। जब तक सौरभ और रवि पर ध्यान नहीं देंगे हमारे प्रदेश के बच्चे इस दलदल में फंसते रहेंगे। सुबोध की इस बात से कांग्रेस में कई नेता सहमत नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है, सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर भी सट्‌टा और नशे के कारोबार पर कार्रवाई को लेकर विमर्श शुरू हो गया है। कहा जा रहा है, इन मामलों में पुलिस कार्रवाई में तेजी नहीं आई और आने वाले समय में प्रभावी अंकुश नहीं लगा तो स्थितियां और खराब हो सकती हैं।

पुलिस जांच में भी परिवार का कनेक्शन सामने आया

एक दिन पहले दुर्ग पुलिस ने जामुल निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक नसीमुद्दीन को पकड़ा था। उसने पुलिस को बताया, महादेव सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर के चाचा दिलीप चंद्राकर ने उसे नंबर दिया था। उसने ही सौरभ से बात कराकर उसे ऐप की आईडी दिलवाई। सौरभ चंद्राकर का यह चाचा दिलीप चंद्राकर नगर निगम में पंप ऑपरेटर है।

बकाया वसूली के लिए अपराधियों का गिरोह

जिस नसीमुद्दीन से पूछताछ में यह जानकारी आई है, पुलिस ने उसे दूसरी बार पकड़ा है। पिछली बार उसे जमानत मिल गई थी। छूटने के बाद उसने फिर से महादेव ऐप के लिए काम शुरू कर दिया। बताया गया, वह एक लोकल अपराधी राजू खंजर के साथ मिलकर एक वसूली गैंग बनाने जा रहा था। इसके जरिये वह महादेव पैनल के बकायादारों से वसूली करता। वसूल की गई रकम को दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर को भेजा जाना था।

अक्टूबर में फूटा था इस बड़े गिरोह का भंडा

प्रदेश में ऑनलाइन सट्‌टा कारोबार का संगठित रैकेट कई सालों से काम कर रहा है। इस साल सितम्बर-अक्टूबर में दुर्ग में पहली बड़ी कार्रवाई हुई। इस बीच रायपुर पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। बताया गया, इस ऑनलाइन सट्‌टा कारोबार का संचालन महादेव ऑनलाइन बुकिंग एप, बुक वेबसाइट के जरिये किया जा रहा था। रायपुर पुलिस ने ओडिशा के झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और भिलाई-दुर्ग में दबिश देकर दर्जन भर से अधिक लोगों को पकड़ा। ये लोग ऑनलाइन सट्टा, लाइव केसिनो, पोकर, लूडो, फुटबाॅल के गेम में बेटिंग करवाते थे। बाद में पुलिस ने लगातार कार्रवाइयां की हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
 24 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
 24 June 2026
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
 24 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
 24 June 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
 24 June 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
 24 June 2026
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
 24 June 2026
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…
Advt.