Select Date:

एरोन फिंच ने भारत को दी आजादी की 75वीं वर्षगांठ की बधाई

Updated on 19-09-2022 06:02 PM

ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से भारत को आजादी की 75वीं वर्षगांठ की बधाई मिली है। कप्तान एरोन फिंच का एक वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का जिक्र भी किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार 20 सितंबर से शुरू हो रही है, जो 25 सितंबर तक तीन अलग-अलग स्टेडियमों में खेली जाएगी। पहला मैच कल मोहाली में खेला जाएगा।  

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने वीडियो में कहा है, "नमस्ते, ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आई है। हालांकि, क्रिकेट का इतिहास भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1947 से ही चला आ रहा है। इसके बाद से बहुत सारे मैच दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं। मैं भारत को आजादी की 75वीं वर्षगांठ और दोनों देशों के बीच 75 साल के डिप्लोमेट रिलेशन के लिए बधाई देता हूं। भारत, ऑस्ट्रेलिया और दुनियाभर के लोग इसे सेलिब्रेट करें।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच का वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में भी यही बात लिखी है। बोर्ड ने लिखा है, "हमारी पुरुष राष्ट्रीय टीम भारत में दस्तक दे चुकी है। हम भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और हमारे दोनों देशों के बीच 75 वर्षों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए कुछ समय निकालना चाहते हैं!" इसके मायने ये हैं कि इस सीरीज में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक देखने को मिलने वाली है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे का चयन किया गया है। टेस्ट और वनडे टीम का…
 02 June 2026
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जिताने में उनके स्टार पेसर आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई थी। नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने की…
 02 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के तीन मेजबानों में से एक मैक्सिको भी है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मैक्सिको में ही खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए कोच जेवियर अगुएरो…
 01 June 2026
नई दिल्ली: 2008 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी जान झोंक दी थी। लेकिन उसके बावजूद उनके हाथ सिर्फ निराशा…
 01 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शिमरोन हेटमायर की वनडे टीम…
 01 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का खिताब आरसीबी ने अपने नाम किया। फाइनल में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने…
 01 June 2026
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ का दायरा…
Advt.