रायपुर। प्रदेश के आदिवासी अंचल में पढ़ने वाले बच्चों ने अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है, इससे आदिवासी बच्चों को डॉक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है। राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्थापित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 9 विद्यार्थियों का चयन इस वर्ष एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए हुआ है। आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
नीट 2021 में सफल विद्यार्थियों ने एकलव्य आदर्श विद्यालय कटेकल्याण जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की 5 छात्राओं, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के दो छात्रों, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया जिला रायगढ़ के दो छात्र शामिल हैं। ये सभी विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि और कृषक परिवार से संबंधित हैं।
एकलव्य आदर्श विद्यालय कटेकल्याण जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की 5 छात्राओं ने दंतेवाड़ा जिले में संचालित छू लो आसमान कोचिंग संस्था से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी की है। इनमें से गीदम तहसील के गांव बडे़पनेड़ा की कुमारी पीयुषा वेक रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। इसी प्रकार गीदम तहसील के ही गांव बड़ेपनेड़ा की रमशीला वेक भी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। कुआकोण्डा तहसील के गांव समेली निवासी इन्दु कोडोपी छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी। बीजापुर तहसील के गांव बोरजे की मदमा मेडे का चयन भी छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए हुआ है। कोंटा तहसील के नक्सल प्रभावित क्षेत्र फंदीगुड़ा की सलवम पाले रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा कॉलेज रायपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगी।
इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के श्री रघुनंदन धुर्वे शासकीय मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। इसी विद्यालय के श्री दिग्विजय सिंह मसराम शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार खरसिया जिला रायगढ़ के त्रिभुवन सिदार शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे। इसी विद्यालय के पारसमणी राठिया भी शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे।
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को मुफ्त और आधुनिक पैथोलॉजी जांच की सुविधा देने के लिए साल 2020 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी ‘हमर लैब’ योजना बंद की…
रायपुर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए साय सरकार ने मंगलवार को तीन बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई।इसमें…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब…
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप है कि मंगलवार को गांव के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा जिले के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर राज्य के…
बलौदाबाजार। जिले में शिक्षिका काजल ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना…
रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत आयुष्मान…