Select Date:

5 लाख रुपए का 708 बोरा धान जब्त खेत में फसल खड़ी, ओडिशा का धान घरों में डंप करा चुके किसान

Updated on 01-11-2022 05:42 PM

गरियाबंद जिले की SDM अर्पिता पाठक ने अपनी टीम के साथ 3 गावों में छापेमारी कर 708 बोरा धान जब्त किया है। जब्त धान की कीमत 5 लाख 9 हजार 760 रुपए है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होनी है। इसे लेकर गरियाबंद जिला प्रशासन भी सतर्क है।

दूसरे राज्यों का धान नहीं खपाया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार छापेमार कार्रवाई कर रहा है। 28 अक्टूबर को सुपेबेड़ा में 4 किसानों के घर से 243 बोरा और छत्तीसगढ़ सीमा पार करते पिकअप से 65 बोरा धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत 2 लाख 21 हजार 760 रुपए थी। एसडीएम अर्पिता पाठक की कार्रवाई 30 और 31 अक्टूबर को भी जारी रही

आज से सीमावर्ती इलाके के 28 रास्तों पर चेक पोस्ट भी शुरू हो जाएगा। चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग कर ओडिशा से आने वाले धान को रोकने का काम किया जाएगा। इसी प्रतिबंध के डर से किसानों और बिचौलियों ने पहले से ही ओडिशा का धान लाकर घरों में डंप कर दिया है, लेकिन जिला प्रशासन की टीम छापेमार कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित धान को जब्त कर रही है।

हर साल की तरह इस साल भी समर्थन मूल्य पर ओडिशा का धान खपाने की तैयारी है। बिचौलियों के साथ मिलकर ऐसा वे किसान करते हैं, जिनका उत्पादन कम होता है या फिर जो रकबे में दूसरी फसल लगाकर धान का पंजीयन कराने में कामयाब हो जाते हैं। इस बार छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी एक महीने पहले शुरू हो रही है, ऐसे में ज्यादातर फसल अब तक कटा नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.