Select Date:

शिंजो आबे के स्टेट फ्यूनरल के विरोध में 56% जनता:बुजुर्ग ने खुद को आग लगाई; प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार का खर्च 910 करोड़ रुपए

Updated on 21-09-2022 05:56 PM

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर को टोक्यो में होगा। राजकीय सम्मान को लेकर विवाद जारी है। जनता ने राजकीय शोक मनाने से भी इनकार कर दिया है। स्टेट फ्यूनरल के विरोध में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने प्रधानमंत्री ऑफिस के पास खुद को आग लगा ली।

मौके पर मौजूद पुलिस ऑफिसर्स ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 70 साल है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने कहा- व्यक्ति के पास से एक नोट मिला है। इस नोट में उसने स्टेट फ्यूनरल के विरोध की बात लिखी है।

राजकीय सम्मान पर रोक के लिए याचिका दायर
अंतिम संस्कार के समर्थन को लेकर सितंबर में हुए योमीउरी शिंबुन सर्वे में 56% लोगों ने कहा- सरकारी खर्च पर अंतिम संस्कार न किया जाए। हम इसके खिलाफ हैं। आबे के स्टेट फ्यूनरल में करीब 910 करोड़ रुपए खर्च होने वाले हैं। टोक्यो कोर्ट में भी राजकीय सम्मान पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिका लगी है। इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया गया है।

पहले सिर्फ 95 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान
सभी अंतिम संस्कार समारोह निजी तौर पर आयोजित होते आए हैं। यही वजह है कि आबे के मामले में भी विरोध हो रहा है। दरअसल, आखिरी बार 1967 में पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरू योशिदा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से हुआ था। इधर, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने 8 सितंबर को एक संसदीय बहस में चार कारण गिनाते हुए कहा था कि आबे के स्टेट फ्यूनरल में करीब 910 करोड़ रुपए खर्च सरकार करेगी। अमूमन जापान में रॉयल फैमिली और प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान या सरकारी खर्च पर नहीं किया जाता। ये परंपरा है।

पहले यह खर्च करीब 95 करोड़ रुपए जताया गया था, जिसे सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDF) वहन करने वाली थी। बता दें कि 2011 की सुनामी आई, इसके बाद भी आबे ने देश को बेहतर तरीके से बाहर निकाला। उनके बेहतर शासन और लोकप्रियता के कारण सरकार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करना चाहती है।

अंतिम संस्कार में 190 देशों से 6,400 अतिथि शामिल होंगे
आबे की 8 जुलाई को हत्या के बाद परिवार अंतिम संस्कार 15 जुलाई को करने वाला था। वह टल गया। अब होने जा रहे अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस सहित 190 देशों से 6,400 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

निजी समारोह में राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हुए थे
शिंजो आबे की नारा शहर में 8 जुलाई को हत्या हुई थी। पारिवारिक तौर पर आबे का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को हुआ था। जापान की सरकार आबे को अब राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई देगी। प्रतीकात्मक विदाई की वजह यह है कि निजी समारोह में राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हो सके थे। अंतिम संस्कार में PM मोदी और अमेरिका के पूर्व प्रधानमंत्री बराक ओबामा समेत कई बड़ी हस्तियां और राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो सकते हैं।

शिंजो जब एक चुनावी रैली में स्पीच दे रहे थे तब उन्हें पीछे से गोली मारी गई थी। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके निधन पर भारत में भी एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.