Select Date:

छत्तीसगढ़ में बस-कार की टक्कर से 5 की मौत

Updated on 19-08-2022 07:16 PM
छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार तड़के बस और कार की भिड़ंत में 5 युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर दोनों भाग निकले। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार के पार्ट्स गैस कटर से काट कर मृतकों के शव को बाहर निकालना पड़ा है। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, रायपुर से जगदलपुर के लिए 3-4 बजे यात्री बस निकली थी। बस आसान से करीब एक किमी दूर मेटावाड़ा पुल के पास तड़के करीब 3-41 बजे पहुंची थी, तभी सामने से आ रही कार को उसने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बस में सवार लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तो थोड़ी देर के बाद जवान मौके पर पहुंचे।उन्होंने कार में फंसे घायल को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद उसे जगदलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य चार युवकों के शव निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया और उससे कार के हिस्से को काटा गया। जा रहा है कि 4 युवक जगदलपुर के अलग-अलग जगहों के हैं तो वहीं एक युवक सुकमा का है। फिलहाल अभी किसी के नामों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.