Select Date:

CG के युवाओं के लिए 46 हजार नौकरियां:रायपुर में 22 दिसंबर से तीन जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, 28 नामी कंपनियां देंगी जॉब

Updated on 21-12-2022 06:20 PM

प्रदेश के युवाओं को रोजगार का मौका मिल रहा है। बेरोजगारों को 46 हजार 616 पदों पर भर्ती में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। बीते 10 दिसंबर तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब आवेदकों के लिए 22 दिसंबर को रोजगार मेला लगाया जा रहा है। ये कैम्प सुबह 10ः30 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

जिला रोजगार विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक ये कैम्प शासकीय आई.टी.आई. सड्डू, लाईवलीहूड कॉलेज-जोरा और गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज रायपुर में लगने वाले कैम्प में शामिल होंगे। खबर है कि 10 हजार से अधिक लोगों ने रायपुर जिले से इस भर्ती के लिए आवेदन किया है। लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 28 कंपनियां,शासकीय आई.टी.आई. सड्डू में 25 और गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15 कंपनी के एम्पलॉयर उपस्थित रहेंगे।प्रदेश के बाहर की कंपनियां दे रही नौकरी
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र और कौशल विकास प्राधिकरण मिलकर इस भर्ती कैम्प का आयोजन करेगा। मकसद है छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराना।

इस पूरी प्रक्रिया में प्रदेश के बाहरी राज्यों जैसे, महाराष्ट्र, गुजरात में भी युवाओं को रोजगार के अवर मिलेंगे। बाहरी राज्यों ने भी प्रदेश के कौशल विकास प्राधिकरण को इसके लिए संपर्क किया है। प्रदेश के बाहर जाकर काम करना है या नहीं ये आवेदक को चुनना होगा। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में 200 से अधिक कंपनियां शामिल हैं।

कितनी मिलेगी सैलेरी क्या होगी क्वालिफिकेशन
रोजगार कार्यालय सूत्रों के मुताबिक इस मेगा प्लेसमेंट में योग्यता अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर काम दिया जाएगा। जहां ट्रेनिंग की जरुरत होगी ट्रेनिंग भी मिलेगी। इसके जरिए रोजगार पाने वालों को 7 हजार से लेकर 20 हजार तक की सैलेरी वाली नौकरियां मिलेंगी। कई कंपनियां अलग-अलग भत्ते और रहने, खाने की सुविधाएं भी देंगी।

विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉ शशिकला अतुलकर ने बताया कि आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग पास दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं स्नातक, स्नातकोत्तर ,आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग उत्तीर्ण आवेदक शामिल हो सकते है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवान ने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। घरवालों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे…
 25 June 2026
सरगुजा, सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का…
 25 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर की चिंता छोड़ अपनी सरकार और संगठन की अंदरूनी खींचतान पर…
 25 June 2026
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की सोशल वर्कर डॉ. बुधरी ताती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्होंने बस्तर के बीहड़ों में 35 साल तक पैदल सफर तय कर 545…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र बोस कन्या…
 25 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से…
 25 June 2026
बलौदाबाजार . जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के…
 24 June 2026
गरियाबंद। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान…
 24 June 2026
गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके…
Advt.