Select Date:

एचडीएफसी बैंक में 45 करोड़ की गड़बड़ी! लुढ़का देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का शेयर

Updated on 27-05-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 2 फीसदी गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक की इंटरनल जांच में 45 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। बैंक ने एमडी रंगनाथ की अगुवाई वाले ऑडिट कमेटी ऑफ द बोर्ड (ACB) से महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को किए गए ब्याज भुगतान की जांच कराई। यह भुगतान बैंक के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के 18 मार्च को रिजाइन से कुछ दिन पहले किया गया था।

ऑडिट कमेटी ने इस मामले की जांच के लिए इंटरनल विजिलेंस इनवेस्टिगेशन का ऑर्डर दिया था। बैंक के मार्केटिंग डिपार्टमेंट की एक इंटरनल ऑडिट कमेटी ने इस पेमेंट पर सवाल उठाया था और डिपार्टमेंट की परफॉरमेंस को संतोषजनक नहीं बताया था। उसके बाद ही ऑडिट कमेटी ने 12 मार्च को जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस रिपोर्ट 10 अप्रैल को बोर्ड की ऑडिट कमेटी को सौंपी गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को किया गया पेमेंट डिफरेंशियल इंटरेस्ट के रूप में दिखाया गया था। लेकिन इसे सीधे कॉरपोरेशन के खाते में डालने के बजाय मार्केटिंग डिपार्टमेंट के जरिए डाला गया था। यह पेमेंट चार लोकल वेंडरों के जरिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में योगदान के तौर पर दिखाया गया। यानी इसे मार्केटिंग खर्च के रूप में दिखाया गया था।

शेयर की चाल

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने 18 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में बैंक में जो कुछ हुआ, वह उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाता है। अतनु के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी ने आरबीआई की मंजूरी के बाद पूर्व सीईओ केकी मिस्त्री को अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाया था।
एचडीएफसी बैंक का शेयर पिछले सत्र में बीएसई पर 779 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह 772.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 761.25 रुपये तक गिरा। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,020.35 रुपये और न्यूनतम स्तर 726.75 रुपये है। अभी यह 1.96% गिरावट के साथ 763.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.