Select Date:

दिसंबर में निपटाने हैं टैक्स से जुड़े 4 जरूरी काम:लेट फीस के साथ ITR फाइल करने का आखिरी मौका

Updated on 28-11-2022 07:22 PM

साल का आखिरी महीना इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा। नए साल का जश्न इत्मिनान से मनाएं इसके लिए जरूरी है कि टैक्स से संबंधित 2022 के बाकी काम समय से पहले निपटा लें। लेट फीस के साथ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना, भरे जा चुके आईटीआर में गलती सुधारना, जीएसटी रिटर्न-9सी की फाइलिंग और एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त इनमें शामिल है।

सीए कीर्ति जोशी बताते हैं कि इनमें से कोई भी काम छूट जाने पर उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आपको जुर्माना देना पड़ सकता है, अतिरिक्त ब्याज चुकाना पड़ सकता है या फिर कानूनी नोटिस का जवाब देने की नौबत भी आ सकती सीए कीर्ति जोशीहै। ऐसी परेशानियां नए साल के उल्लास का रंग फीका कर सकती हैं, जबकि थोड़ी सतर्कता बरतकर इनसे बचा जा सकता है। इसके लिए अभी पर्याप्त समय भी है।

लेट फीस के साथ आयकर रिटर्न
यदि आपने 2021-22 का आयकर रिटर्न अब तक फाइल नहीं किया है तो लेट फीस के साथ 31 दिसंबर तक फाइल कर सकते हैं। यदि कुल आय 5 लाख से कम है तो आपको 1,000 रुपए लेट फीस देनी होगी। कुल आय 5 लाख रुपए से ज्यादा हो तो 5,000 रुपए की लेट फीस देनी होगी।

एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त
2022-23 के एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त भरने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है। जिनका सालाना इनकम टैक्स 10 हजार से ज्यादा होता है, उन्हें एडवांस टैक्स जमा करवाना होता है। यदि 15 दिसंबर तक वे 75% टैक्स एडवांस में जमा नहीं कराते हैं या कम टैक्स जमा करते हैं तो 1% ब्याज लगेगा।

आईटी रिटर्न में गलती सुधारना
हो सकता है कि आपने वित्त वर्ष 2021-22 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया हो और उसमें कोई चूक हो गई हो। ऐसे में आप 31 दिसंबर तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। इसके बाद गलती नहीं सुधार पाएंगे। इसकी वजह से आपके पास आयकर विभाग का नोटिस आ सकता है।

जीएसटीआर-9सी फाइल करना
जीएसटी में रजिस्टर्ड करदाताओं को हर वित्त वर्ष खत्म हाेने के बाद सालाना रिटर्न जीएसटीआर-9 फाइल करना होता है। जरूरत पड़ने पर संशोधन विवरणी जीएसटीआर-9सी फाइल करनी होती है। 2021-22 के लिए इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।

इसके बाद रिटर्न फाइल करने पर रोजाना 200 रुपए के हिसाब से लेट फीस देनी पड़ेगी। यह टर्नओवर के अधिकतम 0.5% तक जा सकती है। जीएसटीआर-9सी ऐसे करदाताओं के लिए है, जिनका सालाना टर्नओवर 5 करोड़ से ज्यादा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.