Select Date:

जम्मू-कश्मीर के सोपोर से लश्कर के 3 आतंकी गिरफ्तार

Updated on 27-08-2022 05:11 PM

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोपार से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां शुक्रवार शाम बोमई पुलिस स्टेशन के तहत बोमई चौक पर संयुक्त अभियान में हुईं, जिसमें सोपोर पुलिस के साथ 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 179 बीएन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल हैं। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों की पहचान शारिक अशरफ, सकलैन मुश्ताक और तौफीक हसन शेख के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गोरीपुरा से बोमई की ओर आ रहे तीन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्हें रुकने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। हालांकि, वे अपने प्रयास में सफल नहीं हुए और सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया। 

सेना समेत बाहरी मजदूरों पर हमले की थी योजना 
आतंकियों के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, 9 पोस्टर्स और 12 पाकिस्तानी झंडे बरामद हुए हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ओजीडब्ल्यू हैं। ये दहशतगर्द बाहरी मजदूरों सहित सुरक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों पर हमले करने के लिए मौके की तलाश में थे।

आतंकियों के पास से चीन में बनी राइफल मिली
बोमई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा के पास गुरुवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया और उनके पास से चीन में निर्मित एक एम-16 राइफलें बरामद की गई है। सेना ने इस राइफल की बरामदगी को असामान्य घटना बताया है। पाकिस्तानी आतंकवादियों के पास से ए के श्रेणी के दो हथियार, एक चीनी एम-16 राइफल और गोलाबारूद बरामद किये गए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.