24 घंटे के बाद निशांत ने दी सम्राट को बधाई, क्यों नहीं बने डिप्टी सीएम, खुद किया खुलासा
Updated on
16-04-2026 01:58 PM
पटना: नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने पूरे 24 घंटे बाद बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी। बिहार की नई सरकार के गठन पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ नेता विजय चौधरी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए तत्पर है और वे स्वयं इस टीम के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। निशांत ने कहा कि उन्हें अपने पिता नीतीश कुमार का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने राजनीति में अपनी सक्रियता का संकेत देते हुए कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने पिता के 20 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने संकल्प लिया कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का जो सपना देखा है, उसे वे हर हाल में पूरा करेंगे।
सम्राट चौधरी को बधाई के साथ सरकार पर भरोसा
मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना 'बड़ा भाई' बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विजय चौधरी को भी अपना स्नेह और सम्मान अर्पित किया। निशांत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए पूरी मजबूती से काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। निशांत ने साफ किया कि वे और उनकी टीम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं, ताकि सरकार के लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके।
...तो इसलिए निशांत ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
वहीं, जेडीयू विधायक विनय चौधरी ने मीडिया को बताया कि जब उनसे कहा गया कि आपको डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करना चाहिए था, तो उन्होंने कहा कि वह अभी जनता से मिलेंगे। पूरे राज्य में घूमेंगे। अपने साथियों से जाकर मिलेंगे। जो हमारे पुराने साथी हैं जो दिवंगत हो गए हैं, उनके आवास पर जाएंगे। उन्होंने डिप्टी सीएम के ओहदे पर बहुत कुछ नहीं कहा, वे फिलहाल पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं।
जेडीयू दफ्तर में निशांत का भव्य स्वागत
बिहार की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अचानक जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। निशांत ने इस दौरान न केवल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, बल्कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से भी संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जेडीयू के कई विधायक और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे। पार्टी दफ्तर में उनकी सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसे भविष्य की राजनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
पिता नीतीश के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प
निशांत कुमार ने अपने पिता नीतीश कुमार के 20 वर्षों के समर्पण और बिहार के लिए किए गए बेहतरीन कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अपने पिता के अधूरे सपनों को साकार करना है। निशांत ने जोर देकर कहा कि उन्हें हमेशा अपने पिता का मार्गदर्शन मिलता रहेगा और वे लगातार जेडीयू को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की दिशा में काम करते रहेंगे। उनके अनुसार, बिहार का विकास और पार्टी की जड़ें गहरी करना ही उनकी प्राथमिकता है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…