3 महीने में 210% का रिटर्न, अब कंपनी ने किया 2 पर 1 बोनस शेयर देने का ऐलान
Updated on
26-10-2022 06:33 PM
सिक्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर (Sikko Industries Limited share)
मंगलवार को 2.15 फीसदी की तेजी के साथ 133 रुपये के स्तर पर पिछले पांच
दिनों में शेयर में करीब 7 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, स्टॉक की कीमत
जुलाई में इसी समय के लगभग 43.30 रुपये से बढ़कर मौजूदा स्तर पर पहुंच गई
है। यानी निवेशकों को केवल तीन महीनों में 210 प्रतिशत का मल्टीबैगर
रिटर्न (Stock return) मिला है। अब कंपनी बोनस शेयर देने का ऐलान किया है।
एक साल में 228 फीसदी का रिटर्न
कंपनी के शेयर पिछले साल अक्टूबर में 40 रुपये से बढ़कर मौजूदा स्तर पर
पहुंच गए हैं, यानी पिछले एक साल में 228 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया
है। कंपनी के निदेशक मंडल ने बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। बोनस
1:2 के रेशियो में जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि शेयरधारक द्वारा रखे
गए प्रत्येक शेयर के लिए दो नए शेयर जारी किए जाएंगे। इस उद्देश्य के लिए,
रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर, 2022 तय की गई है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
नई दिल्ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्योरिटी की…
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्लोबल मार्केट…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…