Select Date:

BSF के 2 जवान भारत-बांग्लादेश सीमा पर महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार

Updated on 28-08-2022 05:53 PM

भारत से अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसने की कोशिश कर रही महिला से बलात्कार के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ के सीनियर अधिकारी ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। यह घटना 26 अगस्त की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बगदा सीमा चौकी के निकट हुई। बीएसएफ कांस्टेबल ने भारत से बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दलाल और एक महिला को पकड़ा था। कांस्टेबल महिला को पास के एक खेत में ले गया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया, जबकि सहायक उपनिरीक्षक ने उसे अपराध में कथित तौर पर मदद की। महिला की ओर से पुलिस में शिकायत कराने के बाद यह घटना सामने आई।

महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा देश: TMC
इस घटना के बाद से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। टीएमसी ने ट्वीट किया, 'हमारा देश भाजपा के कुशासन के तहत महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है! श्रीमान अमित शाह (केन्द्रीय गृह मंत्री) आपकी निगरानी में बीएसएफ अधिकारी और जवान ने एक महिला के साथ बलात्कार किया और आवाज उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। वास्तव में आत्मनिर्भर भारत का एक चमकदार उदाहरण!'

'जिन BSF जवानों से स्मगलिंग रोकने की उम्मीद वो…'
TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से माफी मांगने की अपील की है। घटना की निंदा करते हुए घोष ने कहा, 'जिन बीएसएफ जवानों से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्मगलिंग रोकने की उम्मीद की जाती है, वो बंगाली महिला का बलात्कार कर रहे हैं और उसके बच्चे को दूर फेंक रहे हैं। बीएसएफ जवान बॉर्डर पर तैनात हैं। इसके बावजूद कैसे जानवरों की स्मगलिंग हो रही है। कोयले और मवेशियों को लेकर तृणमूल को बदनाम किया जा रहा है।'

छिटपुट घटनाओं के कारण पूरी BSF को बदनाम न करें: भाजपा
उधर, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की छिटपुट घटनाओं के कारण टीएमसी को पूरी बीएसएफ की छवि को धूमिल नहीं करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, 'टीएमसी की इस तरह की टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं। आप इस तरह की छिटपुट घटनाओं के कारण पूरी बीएसएफ को बदनाम नहीं कर सकते। अगर किसी ने अपराध किया है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.