Select Date:

150 मास्टर ट्रेनर्स करेंगी महिलाओं को प्रशिक्षित, कार्यशाला 22 व 23 को

Updated on 19-11-2022 05:38 PM

रायपुर

किशोरियों एवं महिलाओं को प्रजनन पथ संक्रमण के खतरों के संबंध में जागरूक करने और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के संबंध में प्रशिक्षित करने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और बाला ट्रिपल ई केयर नई दिल्ली मिलकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है। इस कार्यशाला के अंतर्गत आगामी 22 एवं 23 नवंबर को नई दिल्ली से पहुंचे विषय विशेषज्ञों की टीम प्रशिक्षण देगी, साथ ही एनजीओ द्वारा लगभग 61 लाख रुपए की लागत से तैयार कराए गए 91 हजार 800 सेनेटरी नेपकिन पैड भी इस कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं इस कार्यशाला के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी और ये मास्टर ट्रेनर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर 30 हजार किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छता बरतने जागरूक करेंगी।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के एमडी श्री मयंक चतुवेर्दी के अनुसार शहरी आजीविका मिशन के सिटी मिशन मैनेजर को बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर इस कार्यक्रम का दायित्व सौंपा गया है, जिनके द्वारा चिन्हित स्वयं सहायता समूह की 150 महिलाएं मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। प्रशिक्षण के दूसरे चरण में हर मास्टर ट्रेनर 200 महिलाओं को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य के प्रति सजग करेंगी। कार्यशाला के विभिन्न चरणों में कुल 30 हजार महिलाओं को प्रशिक्षित किए जाने की योजना तैयार की गई है, साथ ही इन सभी महिलाओं को बाला किट भी प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक किट में तीन पुन: उपयोगी सेनेटरी नेपकिन पैड होंगे। कार्यक्रम के अगले चरण में ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों को पुन: उपयोगी सेनेटरी नेपकिन पैड बनाने का प्रशिक्षण प्रदान कर आर्थिक स्वावलंबन कार्यक्रम संचालन की योजना भी तैयार की जा रही है। कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत रायपुर के अधीन संचालित कल्पतरू मल्टी यूटिलिटी सेंटर सेरीखेड़ी में सुबह 10 बजे से होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
जगदलपुर, बस्तर जिले के करपावंड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई)…
 20 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल इलाके में रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में महिला नायब तहसीलदार ने 50 हजार रिश्वत मांगी, तो किसान ने कीटनाशक पी…
 20 June 2026
एमसीबी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला…
 20 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ एवं वनांचल…
 20 June 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19, 20 एवं 21 जून 2026 तक…
 20 June 2026
जांजगीर-चांपा , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
 20 June 2026
एमसीबी। ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा पानी पीने संबंधी 17 जून 2026 को  ETV  भारत के समाचार पोर्टल में प्रकाशित खबर "नाले…
 20 June 2026
रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण…
Advt.