मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा है कि महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से कई लोगों की असमय मौत की खबर दिल दहला देने वाली है. खट्टर ने कहा, "हम सभी इस कठिन समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"