11 वाइड-13 एक्स्ट्रा... टीम इंडिया में लीकेज, जीत में दब गई नौसिखिया अटैक की ये कमजोरी
Updated on
08-01-2023 07:01 PM
राजकोट: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यू ईयर का शानदार आगाज किया है। साल 2023 की अपनी पहली सीरीज जीत ली है। श्रीलंका को फाइनल टी-20 में हराया। हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में लगातार तीसरी श्रृंखला जीती। मगर इस जीत में भी कुछ कमियां उजागर हुईं। रोहित, विराट, राहुल, बुमराह सरीखे अनुभवी प्लेयर्स की गैरमौजूदगी में टीम युवाओं से सजी थी। खासतौर पर बोलर्स, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी इन्होंने ओवरऑल मिला-जुला प्रदर्शन किया। मगर मुफ्त में रन देने की बड़ी कमजोरी भी उभरकर सामने आई। 13 रन एक्स्ट्रा लुटा दिए गए, जिसमें 11 वाइड थीं।
दूसरे टी-20 में भी लुटाए थे 12 रन
पुणे में खेले गए पिछले मैच में भी यही परेशानी देखने को मिली थी, वहां 12 रन अतिरिक्त चले गए थे। अर्शदीप सिंह ने तो नो बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया था। राजकोट में भी भले ही उन्होंने नो बॉल नहीं फेंकी, लेकिन 4 वाइड डाली। उमरान मलिक, हार्दिक पंड्या ने भी स्टंप्स के बाहर गेंदें डाली। श्रीलंका के 137 में से 13 रन तो फ्री में दिए गए थे। लगातार तीन नो-बॉल फेंककर आलोचकों के निशाने पर आए अर्शदीप सिंह (3/20) ने इस मैच में उसकी भरपाई कर दी। उन्होंने ओपनर पाथुम निसंका सहित पिछले मैच के हीरो रहे कप्तान दासुन शनाका को अपना शिकार बनाया।
वनडे सीरीज में दूर हो जाएगी दिक्कत
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव सरीखे अनुभवी गेंदबाजों के बाद ये दिक्कत शायद न आए, लेकिन युवाओं को जल्द से जल्द हालातों में ढलना होगा। मैच की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 44 रन की साझेदारी कर सधी शुरुआत की। अक्षर पटेल ने कुसल मेंडिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद पिछले मैच में इस बीच युजवेंद्र चहल ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट (90) लेने के भुवनेश्वर कुमार के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की। 229 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका 16.4 ओवर में सिर्फ 137 रन ही बना पाया।
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल का इतिहास अधूरी उम्मीदों और गंवाए गए सुनहरे मौकों की कहानियों से भरा पड़ा है। लेकिन इनमें से कोई भी कहानी उतनी कचोटने वाली नहीं है,…
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के दिग्गज और दुनिया के सबसे शालीन क्रिकेटरों में शुमार केन विलियमसन ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, तब से फैंस के दिल…
नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड्स की बरसात देखने को मिली है। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।…